Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जनसेवा की नई पहल: 19 दिसम्बर से मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह
    छत्तीसगढ़

    जनसेवा की नई पहल: 19 दिसम्बर से मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद। भारत सरकार और राज्य सरकार की पहल पर 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों और हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने तथा लाभान्वित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में आज सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हुआ, जिसमें शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। इसके तहत प्रशासन द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा विभागों को निर्देश दिए हैं कि हितग्राही मूलक योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें तथा पात्रतानुसार उन्हें लाभान्वित करना भी सुनिश्चित करें। इस कड़ी में आज सभी तहसील एवं विकासखण्ड मुख्यालय में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग आकर अपने समस्याओं के समाधान हेतु पहल की। महासमुंद, बागबाहरा सहित सभी विकासखण्डों और तहसीलों में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य विभागों के हितग्राहियों को भी विष्णु की पाति का वितरण और वाचन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी विष्णु की पाति का वाचन और वितरण महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जनसेवा और नागरिकों की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सुशासन सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिनमें स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य शिविर,किसान जागरूकता कार्यक्रम,डिजिटल सेवाओं का प्रचार-प्रसार शामिल है। जन चौपाल में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया। उनका मानना है कि यह सप्ताह प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद करेगा। सुशासन सप्ताह ने पारदर्शी, समावेशी और जवाबदेह शासन को प्रोत्साहित करते हुए नागरिकों और प्रशासन के बीच भरोसे को मजबूत किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 25, 2026

    सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

    July 25, 2026

    राज्यसभा में उठी छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओ पर सवाल, रेल मंत्री ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को बताया रेल परियोजनाओं का काम प्रगति पर हैं

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.