Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»विस सत्र: सदन में उठा आदिवासी बच्‍चों की मौत का मुद्दा, विपक्ष ने मंत्री नेताम को घेरा
    छत्तीसगढ़

    विस सत्र: सदन में उठा आदिवासी बच्‍चों की मौत का मुद्दा, विपक्ष ने मंत्री नेताम को घेरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को सदन में आदिवासी क्षेत्रों में स्थित आश्रम छात्रावास और पोटा केबिन में बच्‍चों की मौत का मामला उठा। प्रश्‍नकाल में इस मुद्दों पर कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने विभागीय मंत्री रामविचार नेताम को घेरा। कांग्रेस विधायकों ने सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री नेताम ने सदन में पूरे मामलों की जांच की घोषणा की। नेताम ने कांग्रेस सदस्‍यों से कहा कि आप लोग लिखकर दे दें, पूरी जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।
    आदिवासी बच्‍चों की मौत का यह मामला प्रश्‍नकाल में कांग्रेस विधायक बघेल लखेश्‍वर ने उठाया। उनके प्रश्न के लिखित उत्‍तर में मंत्री ने बताया कि 12 महीने में आश्रम-छात्रावास और पोटा केबिन में अलग-अलग कारणों से 14 बच्‍चों की मौत हुई है। विभाग की तरफ से दी गई इस जानकारी पर आपत्‍ति‍ करते हुए बघेल ने बताया कि एक वर्ष में 25 से 30 बच्‍चों की मौत हो चुकी है। इसकी पूरी सूची है। उन्‍होंने पूछा कि इस तरह की गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों और आदिवासी बच्‍चों की मौत के लिए जिम्‍मेदाार लोगों पर क्‍या कार्रवाई की जाएगी।
    विक्रम मंडावी और कवासी लखमा ने भी सरकार के उत्‍तर पर आपत्‍ति‍ की। लखमा ने बताया कि इसी महीने 16 तारीख को एक बच्‍ची की भूख से मौत हो गई। वह तीन दिन से भूखी थी। इसके लिए जिम्‍मेदार लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
    मंत्री नेताम ने कहा कि यह आदिवासी मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के नेतृत्‍व वाली सरकार है। सरकार अनुसूचित जाति के विकास और कल्‍याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने बताया कि बच्‍चों की मौत के मामले में विभागीय अफसरों और कलेक्‍टर को निर्देश जारी किया गया है। बच्‍चों की नियमित स्‍वास्‍थ्‍य जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि यदि आप लोगों के पास कोई जानकारी या शिकायत है, तो लिखित में दे दिजीए, निश्चित रुप से उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
    इससे पहले बघेल ने कहा कि विभाग मौत के आंकड़ों में गुमराह कर रहा है। आप सुशासन की बात कर रहे हैं आदिवासी बच्‍चे छात्रावास में सुरक्षित नहीं है। यह कैसा सुशासन है। आदिवासी के राज में आदिवासी ही सुरक्षित नहीं है।
    नेताम ने कहा कि आप आरोप लगा रहे हैं किसी पर भी आरोप लगा सकते हैं। 14 की सूची दिए हैं। 14 के अतिरिक्‍त किसी की मृत्‍यु जांच करा देंगे। हमारी सरकार में लोगों का भरोसा है। एक साल में हमने आपने बिागड़ा था उसे बना रहे हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि पहले ही साल में इतनी हत्‍याएं हो रही है। जाकर देख लीजिए। आपके स्‍कूल के शिक्षक उदंड क्‍यों हो रही है। उन्‍होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
    कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बीजापुर में 6 महीने में 10 बच्‍चे की मौत हुई है। 5 की मलेरिया से मौत हुई है। प्रशासन के सामने बात रखा है, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। सावित्री मंडावी ने कांकेर आईटीआई में बच्‍चों को लाइन में खड़ा कराके थप्‍पड़ मारे जाने की घाटना का उल्‍लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने कहा कि सरकार इन मामलों में पूरी तरह गंभीर है। जो भी होगा तत्‍काल कार्रवाई करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग

    September 22, 2026

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    September 22, 2026

    सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.