रायपुर 20 दिसंबर 2024। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन जे.एन. पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जिले के प्रत्येक विकासखंड से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं पर दो आयु वर्ग समूह 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग में किया गया। जिसमें लोकनृत्य एकाकी, लोकनृत्य सामूहिक, लोकगीत गायन एकल व सामूहिक, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद तत्कालिक एवं समसामयिक विषयक, कविता पाठ, कहानी लेखन, प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसके अलावा कृषि उपकरण, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप व नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक अतुल निगम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विजेता प्रतिभागियों की उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। जिसमें प्रत्येक विधा के विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो, शील्ड व निर्धारित राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा व जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल भी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

