सूरजपुर। जिले के बतरा रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार दो युवक मालागाड़ी से टकरा गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है. जानाकारी के मुताबिक, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के गुजरने का समय था. रेलवे क्रॉसिंग में फाटक नहीं होने से बाइक सवार ट्रैक पार करने लगे. इसी बीच अचानक वे ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में एक की मौत हुई तो दूसरा घायल हो गया है. यहां फाटक नहीं होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है. दर्दनाक हादसे से लोगों में आक्रोश देखने को मिला है. मृतक के नाराज परिजनों को काफी समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने शव को उठाया।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

