मॉस्कोः रूस पर 9/11 जैसे घातक हमले की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यूक्रेनी ड्रोन रूस में कई आवासीय इमारतों को टक्कर मारी है। यह हमला रूस के कजान में किया गया। इससे इमारतों के परखच्चे उड़ गए और भीषण आग लग गई। मौतों और अन्य नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कई विस्फोटकों से भरे यूएवी ने कज़ान की हाईराइज इमारतों को टारगेट किया। इसके बाद उन इमारतों में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह हुई, जिसमें कज़ान शहर में तीन कामिकेज़ ड्रोनों ने कई आवासीय ऊंची इमारतों पर हमला किया। कई मीडिया समूहों ने इस हमले का प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा शूट किए गए वीडियो क्लिप प्रकाशित किए हैं, जो हमले के क्षण और उसके परिणामों की भयावहता को दर्शा रहे हैं।
Trending
- दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद?
- बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
- वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

