बिलासपुर, 21 दिसंबर 2024/जिला प्रशासन की राजस्व स्थापना के तहत चतुर्थ श्रेणी के 50 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 26 एवं 27 दिसंबर को आयोजित किया गया है। जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 43 में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उक्त तिथि को सत्यापन किया जाएगा। इनमें भृत्य एवं अर्दली के पदो के लिए सत्यापन 26 दिसंबर 2024 को और चौकीदार, फर्राश एवं प्रोसेस सर्वर पदों के लिए सत्यापन 27 दिसंबर 2024 को होगा। अभ्यर्थियों का चयन वर्गवार मेरिट के आधार पर किया गया है। इनमें भृत्य के 25 पद, अर्दली के 1 पद, चौकीदार के 8 पद, फर्राश के 7 पद एवं प्रोसेस सर्वर के 9 पदों में भर्ती के लिए सत्यापन किया जाएगा। अतिरिक्त कलेक्टर श्री आर.ए. कुरूवंशी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है। अभ्यथियों को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ आधार कार्ड भी साथ लाना होगा। दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के मेरिट क्रम के अनुसार विज्ञापन में जारी आरक्षण नियमों के अनुसार भर्ती हेतु चयन सूची क प्रकाशन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का नाम मेरिट सूची से विलोपित किया जायेगा।
Trending
- औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
- कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर 16 राज्यों में IMD का अलर्ट…
- विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
- सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल,उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह…
- कुदरत का कहर… पलक झपकते ही बह गया बेली ब्रिज, वाहन समेत BRO ड्राइवर लापता
- वनमंत्री केदार कश्यप ने किसानों को दिया हरेली का उपहार; औषधीय खेती के लिए 54.36 लाख की राशि वितरित
- जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
