बिलासपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने डिवाइडर को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक का सिर रेलिंग से टकराकर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। ग्राम कोपरा निवासी शंकर कौशिक मछली खरीदने के लिए ग्राम अमसेना गया था। मछली लेकर वो अपनी बाइक से गांव लौट रहा था।
अभी बाइक सवार शंकर बेलमुंडी ओवरब्रिज के पास पहुंचा था, तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाडर से जोरदार टकरा गई। इस दौरान बाइक से गिरकर शंकर एप्रोच रोड पर लगे रेलिंग जा टकराया, जिससे उसका सिर फट गया। उसके सिर में गंभीर चोंटें आई। जिसके बाद खून से लथपथ युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
