कोरबा। संभागयुक्त बिलासपुर महादेव कांवरे ने आज कोरबा जिले के पाली धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में धान की नमी परीक्षण का अवलोकन कर सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। कमिश्नर ने केंद्र में अब तक हुए धान खरीदी, धान उठाव, बारदाने की उपलब्धता , किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था के सम्बंध में प्रबंधक से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए, साथ ही उनकी सहूलियत के लिए केंद्र में आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। कांवरे ने केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए उपलब्ध माइक्रो एटीएम की के सम्बंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए। जिससे किसान समिति पर ही 10 हजार तक की राशि का आहरण आवश्यक्तानुसार कर सकें। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
पाली धान खरीदी केंद्र में आज दिनांक तक किसानों से 13753.20 क्विन्टल धान की खरीदी की गई है। 6672 क्विन्टल धान का उठाव कर लिया गया है। शेष भंडारित धान का शीघ्रता से उठाव सुनिश्चित किया जा रहा है। केंद्र में 53 हजार बारदाना शेष बचे है जिससे धान खरीदी में किसी प्रकार की समस्या नही होगी।
जिले में अब तक पंजीकृत किसानों से कुल 981184.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है एवं समितियों से 396788.40 क्विन्टल (कुल 40.44 प्रतिशत) धान का उठाव कर लिया गया है। वर्तमान में धान उपार्जन केंद्रों में 584396.40 क्विन्टल धान उठाव के लिए शेष है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

