Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»साय कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व की बैठक
    छत्तीसगढ़

    साय कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व की बैठक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चर्चा इस बात की भी है कि कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाया जाएगा। मगर बीजेपी की रीति-नीति को जानने वालों का कहना है कि इस तरह के फैसले ऐसी मीटिंगों में नहीं होते।
    बहरहाल, छत्तीसगढ़ सदन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों उप मुख्यमंत्रियों को आनन-फानन में बुलाया गया। दोनों आज ही दिल्ली पहुंचे। प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन पहले से दिल्ली में थे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी बैठक में हैं।
    छत्तीसगढ़ में अभी और दो कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसके लिए आधा दर्जन दावेदार सामने हैं। इसमें किरण सिंह देव, गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। मंत्रियों में एक नया और एक पुराना चेहरा शामिल किया जा सकता है। नए चेहरों में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की दावेदारी है। वहीं अनुभव के लिहाज से अमर अग्रवाल के नाम की चर्चा है। जातिगत समीकरणों के आधार पर अजय चंद्राकर का दावा भी बेहद मजबूत है। रायपुर से राजेश मूणत और सुनील सोनी भी बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं।
    बैठक के दौरान मौजूदा मंत्रियों के एक साल के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा हो सकती है। सरकार और संगठन ने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है। इसमें कमजोर प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हालांकि इस पर साफ-साफ कुछ नहीं कहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.