धमतरी। तीन कट्टा धान चोरी के आरोप में एक युवक को आधी रात घर से उठाकर 10 से 12 महिलाओं व ग्रामीणों ने घसीटकर ले गया। चार घंटे तक युवक की लाठी-डंडे जमकर पिटाई किया। नाजुक हालत में युवक को उनके घर छोड़कर आरोपी भाग निकले। इलाज के लिए स्वजन युवक को अस्पताल पहुंचाया, तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपितों को ढूंढने गांव पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार कुरूद थाना के ग्राम सिरसिदा निवासी 19 वर्षीय कार्तिक पटेल को धान चोरी के आरोप में गांव के करीब 10 से अधिक लोग 22 दिसंबर की रात दो बजे उनके घर में घुसकर उन्हें उठा ले गया। ग्रामीणों ने युवक को घसीटते हुए गांव के आदिवासी पारा ले गया।
यहां युवक को घेरकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से सुबह छह बजे तक करीब चार घंटे तक पिटाई की। इस बीच गंभीर रूप से घायल युवक उन्हें अस्पताल ले जाने की गुहार लगाते रहे। जब युवक की नाजुक स्थिति बनी, तो ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में उसके घर के पास छोड़कर चले गए।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
