रायपुर 24 दिसंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के हाथों लैपटाॅप मिलने के बाद खमतराई निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा मुस्कान कुमारी पटवारी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिव्यांग छात्रा मुस्कान टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साईसेंस मुंबई में एम.एस.डब्ल्यू की पढ़ाई कर रही है। मुस्कान को पढ़ाई में दिक्कतें होती थी, लेकिन लैपटाॅप मिलने के बाद अब मुस्कान अपना सुनहरा भविष्य गढ़ सकेगी। साथ ही कलेक्टर डाॅ. सिंह ने इंस्टीट्यूट में आगे की पढ़ाई के लिए 1.50 लाख रूपए का चेक भी प्रदान किया गया। इस राशि से वह अपनी पढ़ाई कर सकेगी और उसके भविष्य को संवारने में मदद भी मिलेगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह ने दिव्यांग छात्रा मुस्कान को शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसनी कप के दिव्यांग विजेताओं को सम्मानित किया और 20-20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। गुढ़ियारी निवासी जी. संदीप कुमार ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसलिंग कप के विजेता रहे है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खेल में भारत को तृतीय स्थान में मेडल जीता है। साथ ही डीडी नगर निवासी श्री होरी लाल यादव ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसलिंग कप के प्रतिभागी रहे है। कलेक्टर ने दोनों दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

