बिलासपुर. 25 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 दिसम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 दिसम्बर को रायपुर से सवेरे साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में कुल-उत्सव समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से बिलासपुर के तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे तिलक नगर में सामुदायिक भवन के प्रथम तल के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव दोपहर पौने दो बजे तिलक नगर से राम सेतु मार्ग के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 01:55 बजे राम सेतु मार्ग में अटल परिसर का भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर 02:20 बजे राम सेतु मार्ग से अटल चौक, तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर ढाई बजे अटल चौक, तिलक नगर में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे वहां से बिल्हा नगर पंचायत के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे बिल्हा में नगरीय निकायों के स्वीकृत कार्यों और शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे बिल्हा से मुंगेली जिले के सरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री साव शाम पौने पांच बजे सरगांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे सरगांव से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे मुंगेली कलेक्टोरेट में ‘बदल गया मुंगेली’ (सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल) कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव रात साढ़े आठ बजे मुंगेली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
