Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»उजड़ते आशियाने से पक्के सपनों तक : गुरुवारी बाई की नई जिंदगी
    छत्तीसगढ़

    उजड़ते आशियाने से पक्के सपनों तक : गुरुवारी बाई की नई जिंदगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 26 दिसंबर 2024। पहाड़ी कोरवा जनजाति की गुरुवारी बाई की जिंदगी मिट्टी के उस कच्चे मकान जैसी थी, जो हर बारिश में ढहने की कगार पर आ जाता था। उम्र का भार, गरीबी की मार और जंगलों के बीच गुमनामी ने उनके सपनों को भी दबा दिया था। पति की मौत के बाद वह खुद को और बच्चों को संभालने में जुट गईं, लेकिन वक्त की मार ने उन्हें उम्मीदों के हर रास्ते से दूर कर दिया था।
    गुरुवारी बाई को यकीन नहीं था कि उनके सपनों का कोई भविष्य होगा। उनका मिट्टी का घर साल-दर-साल बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से टूटता चला गया। हाथियों के खतरों और बारिश में टपकती छत के बीच, वह हर साल अपने घर की दीवारों को मिट्टी से भरकर किसी तरह घर को खड़ा रखती थीं। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ यह भी उनके लिए मुश्किल हो गया।
    एक दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के उन गुमनाम और पिछड़े परिवारों के जीवन को संवारने के लिए पीएम जनमन आवास योजना की शुरुआत की। इस योजना ने गुरुवारी बाई जैसी विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को उम्मीदों की नई रोशनी दी।
    कोरबा जिले के सरडीह गांव की निवासी गुरुवारी बाई के लिए यह योजना एक वरदान बनकर आई। जैसे ही उन्हें यह खबर मिली कि उनके परिवार का पक्का मकान बनेगा, उनकी आंखों में नए सपने चमकने लगे। शुरू में उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब दस्तावेज जमा हुए और उनके घर के निर्माण का काम शुरू हुआ, तो उन्होंने अपने जीवन में पहली बार राहत महसूस की। गुरुवारी बाई का कहना है, ‘जब मैंने अपने कच्चे और ढहते हुए मकान के सामने पक्की दीवारों को खड़ा होते देखा, तो दिल को सुकून मिला। अब मुझे अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।’
    पीएम जनमन योजना के तहत बन रहे उनके पक्के मकान ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है। अब वह अपनी झोपड़ी की चिंता छोड़कर, मजबूत नींव पर खड़ी दीवारों में अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य की कल्पना कर रही हैं। वह कहती हैं, यह मकान मेरे लिए सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी है। प्रधानमंत्री ने हम जैसे गरीब परिवारों के लिए सोचा, यही बहुत बड़ी बात है। गुरुवारी बाई अब आने वाले दिनों में अपने नए घर में सुकून और सुरक्षा के साथ जीवन बिताने की तैयारी कर रही हैं। उनके लिए यह मकान सिर्फ एक आशियाना नहीं, बल्कि उनकी उम्मीदों और संघर्ष की जीत है।
    गुरुवारी बाई की यह कहानी केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों की है जो जंगलों में गरीबी और गुमनामी के बीच बसर कर रहे थे। पीएम जनमन योजना उनके जीवन में नई रोशनी लेकर आई है, और यह साबित करती है कि सरकार की योजनाएं सही दिशा में काम करें, तो लोगों के जीवन में असल बदलाव संभव है। गुरुवारी बाई का पक्का मकान न केवल उनका आशियाना है, बल्कि उनके सपनों का वह पुल भी है, जो उजड़ते घर से एक नई जिंदगी की ओर ले जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.