रायपुर, 26 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की हर घर जल की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत परकोम के आश्रित ग्राम बनियातोरा के हर घर में नल से जल पहुंचने लगा है। बीते दिनों इस गांव को हर घर जल ग्राम घोषित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस मिशन को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए ग्रामवासियों को जल संकट से राहत दिलाई है। बनियातोरा गांव में 49.99 लाख रुपये की लागत से 40 किलोलीटर उच्चस्तरीय जलागार और 115 नल कनेक्शनों के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने का सपना साकार हुआ।
पहले ग्रामीण और महिलाएं एक किलोमीटर दूर जोंक नदी या कुछ गिने-चुने हैंडपंप और कुओं से पानी लाने को मजबूर थे। बरसात में कीचड़ और गर्मियों में सूखे की समस्याएं गंभीर थीं। लेकिन अब, हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचने से महिलाओं और बच्चों को समय और स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है। बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद के लिए अधिक समय मिलने लगा। महिलाओं को पानी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिली। समय की बचत से महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में भाग लेकर परिवार की आय बढ़ा रही हैं।
गांव के लोग अब जल संरक्षण को लेकर जागरूक हो गए हैं। जल संरक्षण के साथ-साथ पौधारोपण जैसे कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती हीरा बाई ने कहा, इस योजना ने हमारी जिंदगी बदल दी। अब हमें स्वच्छ पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

