रायपुर 27 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। आरंग के खोरसी भाटिया ग्राम पंचायत निवासी लेखराम साहू ने हास्पिटल से बेटी का जन्म प्रमाणपत्र नहीं दिए जाने को लेकर शिकायत की थी। उन्हांेने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म जिला चिकित्सालय कालीबाड़ी में 30 सिंतबर को हुआ था। 17 दिसंबर को उनको अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र दिया गया है वह अस्थायी फोटो कॉपी पेपर में दिया गया है जिसमे जानकारी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। चिकित्सालय जाने पर सही जबाव नहीं दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर मे फोन किया किया। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही उनको अस्पताल प्रबंधन से सॉफ्ट कापी में दूसरा प्रमाण पत्र जारी करवा कर प्रदान किया गया। इसकी जानकारी आवेदक श्री साहू को दी गई जिसके बाद उन्हांेने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया ।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
