बिलासपुर, 27 दिसंबर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज फिर छापेमार कार्रवाई की गई। दो ठिकानों पर कार्रवाई कर 281 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है। एक ट्रेडर्स को साढ़े 53 हजार रुपए का मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना भी ठोंका गया है। बताया गया कि ये धान को खरीदी केन्द्रों में खपाने के प्रयास में लगे थे। सुराग मिलने पर प्रशासन की त्वरित दबिश से पकड़ लिए गए। राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में सद्गुरू ट्रेडर्स के गोदाम से 41 क्विंटल धान का अनधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया ।उपरोक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सकने पर उपरोक्त धान को मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्रवाई की गई। तहसील कोटा में मारूति ट्रेडर्स, कोटा की जाँच के दौरान गोदाम में उपलब्ध 240 क्विंटल धान के भण्डारण के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिसके कारण उपरोक्त धान का मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्यवाही करते हुए 53,500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसीप्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

