धमतरी, 28 दिसंबर 2024। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवरी में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य होने से योगेश चन्द्राकर की तकदीर बदल गई। एक ओर योगेश के जीवन में खुशहाली आयी दूसरी ओर आर्थिक रूप से समृद्ध हुए। किसानी करना और आजीविका संवर्धन के लिए नये नये कार्यों को मेहनत के बल से सिरजाना योगेश के फितरत में है। इनकी बेहतरी और खुशहाली से घर को सशक्त और स्वर्ग बनाया जा सकता है। इस मर्म को समझकर देवरी निवासी योगेश चन्द्राकर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिकाधिक आर्थिक उपार्जन के लिए मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्तीय फसल टमाटर, बैगन, धनिया, मिर्च, फूलगोभी, प्याजभाजी लेने का फैसला लिया। इसी का परिणाम है कि मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्तीय फसल को आमदनी का जरिया मानते हुए परिवार को समृद्धि की ओर ले रहा है। मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत देवरी के किसान योगेश चन्द्राकर आर्थिक रूप से सशक्त होकर तेजी से पुष्पित और पल्लवित होने लगे हैं । क्षेत्र के किसानों के लिए एक उदाहरण बने हुए हैं।
जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत देवरी की दूरी 30 किलोमीटर है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत राशि – 13.85 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति से कुल पांच एकड़ भूमि में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य कराये गये हैं। इस योजना के तहत सीताफल, आंवला, मुनगा, केला, पपीता, अमरुद, नीबू, कटहल, हल्दी, बोहार भाजी, आम, जामुन, बेर एवं करौंदा जैसे विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपण होने से किसान योगेश चन्द्राकर को अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए नई जिंदगी मिली है। साथ ही साथ चेहरे पर मुस्कान बिखेरकर उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया। अब परिवार की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
लाभान्वित हितग्राही योगेश चन्द्राकर ने बताया कि कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और जीवन में कुछ कर गुजरने की जज्बा से मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्ती फसल उत्पादन कर मेहनत को सार्थक कर दिखाया। घर के उपयोगी के अलावा सब्जी विक्रय से 10 हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी से परिवार का पालन पोषण बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

