दुर्ग। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर वार्डों में लगातार नागरिकों एवं दुकानदारों को कचरा बाहर न फेकने हेतू समझाइश दी जा रही है। इस हेतू विभिन्न वार्डों में लगातार कचरा फैलाने वालों पर अर्थदंड की कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही साथ वार्ड के मुख्य चौक चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। जिससे खुले में कचरा फैलाने वालों पर सतत निगरानी रखी जा सके।
डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान के बीच शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों को कचरे से पाटने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वालों पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी।सुबह नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम के कचरा हटाने के बाद अगर कोई भी कचरा डालता है तो उसे जुर्माना लगाया जा रहा है।डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होने के बाद व्यवसायिक संस्थानों और गली मोहल्ले के लोग इन प्वाइंट पर कचरा फेंकना शुरू कर देते हैं।
नगर निगम शहर के लगभग 60 वार्ड से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का निरन्तर अभियान कर चुकी है। वार्डो के चौक चैराहो सीसीटीवी कैमरे लगातार नजर रखेंगे। काफी समय से देखा जा रहा था की शहर के दुकान के बाहर सहित सड़को सहित चौक चौराहों पर कचरा फेक देते है। कचरा हटाने के बाद भी दिन भर कचरे का ढेर लगा रहता है। इसे देखते हुए आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिया है। इससे गंदगी करने वालो पर नजर रखी जाएगी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
