रायपुर। राजधानी के चंगोराभांटा इलाके में सोमवार देर रात लड़कों के दो पक्षों में जमकर विवाद हो हो गया। इस दौरान लड़कों के ग्रुप ने मिलकर दो युवकों की हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला कि, दोनों पक्ष के लड़के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां के साकेत विहार चंगोराभांटा इलाके में देर रात 6-7 लड़के आग ताप रहे थे। वहीं पर पास के ही मैदान में उसी मोहल्ले के कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले भी बैठे हुए थे। वहीं कुछ लड़के शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़कों का ग्रुप कृष्णा और सचिन से गाली गलौज पर उतारू हो गए। विवाद इतना बढ़ा की लड़कों के ग्रुप ने मिलकर दो युवकों पर पत्थर और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कृष्णा यादव और सचिन बडोले डी.डी.नगर के रहने वाले थे। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या करने वाले 06 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

