रायपुर। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, देश और छत्तीसगढ़ के लिए साल 2024 उपलब्धियों भरा रहा है। इस साल एक तरफ जहां विकसित भारत के निर्माण की नींव रखी है। वहीं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे के संकल्प के साथ पृष्ठभूमि तैयार की है।
अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने, प्रधानमंत्री मोदी जी की एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम किया है। वहीं छत्तीसगढ़ में जो विकास का पहिया थम गया था, और उस विकास के पहिए को ट्रैक पर लाकर आगे बढ़ाने का काम हुआ है। इससे प्रदेश में उत्साह और उमंग का माहौल है। हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगी। प्रदेशवासियों को आने वाले नए वर्ष की बधाई देता हूं।
बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर कांग्रेस उत्साहित है। इस सवाल पर साव ने कहा कि, कांग्रेस विधानसभा चुनाव के समय भी उत्साहित थी, क्या हश्र हुआ, यह सभी जानते है। कांग्रेस को मुगालते में रहने की आदत है। जनता पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में विधानसभा लोकसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण चुनाव की तरह आशीर्वाद देगी।
Trending
- छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
- महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
- छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
- ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
- रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
- जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
- रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
- भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…

