रायपुर 01 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में तरक्की के नये अवसर लेकर लाये और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था और प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने में हमें सफलता मिली। नए वर्ष में भी हम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, साथ ही इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। आप सभी की भागीदारी से हमें छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है।उन्होंने कहा कि नव वर्ष में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और अधिक संकल्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने हम सभी के शुभसंकल्प और मनोरथ नव वर्ष में पूरे हों, यह आशा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Trending
- छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
- महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
- छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
- ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
- रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
- जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
- रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
- भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…

