जांजगीर-चांपा। जिले में युवती के सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवती इंस्टाग्राम पर लाइव आई और फंखे से फांसी लगा ली। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है। घर के कमरे में एक 19 साल की युवती अंकुर नाथ ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल, पुलिस मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने प्रेम प्रसंग की वजह से सुसाइड की आशंका जताई है। नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड से पहले अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम आईडी से लाइव किया था। मृतका के माता पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं।
लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव के लोगों ने देखा, जिसके बाद घर के सदस्यों को जानकारी दी, तब तक फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी। परिजन युवती को उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसंबर को अस्पताल के मर्चुरी में रखे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। वहीं मृतक युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जिसके कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस हर पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है। अभी मोबाइल के सीडीआर निकाला जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

