बिलासपुर, 2 जनवरी 2024। धान खरीदी केन्द्र में किसानों से निर्धारित से अधिक मात्रा में धान की तौलाई किये जाने की जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं किये जाने पर उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें आज नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है। अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई के प्रस्ताव प्रेषित करने की चेतावनी दी गई है।
उप पंजीयक को जारी नोटिस में कहा गया है कि 30 दिसम्बर को पचपेड़ी क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति सोन का तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोसायटी में रखे 163 बोरी धान की समक्ष में तौलाई की गई। तौल में औसत वजन 41.673 किलोग्राम प्रति बोरी पाया गया। जो कि धान भरी हुई बोरी के मानक वजन 40.600 किलोग्राम से 1 किलोग्राम अधिक था। स्थल पर नोडल अधिकारी भी गायब थे। आपको पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि समितियों का सतत् निरीक्षण करते रहें और मानक के अनुसार ही धान की तौलाई होना सुनिश्चत हो। परन्तु यह पाया गया कि धान का वजन मानक से 1 किलोग्राम अधिक लिया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि अधीनस्थ कर्मचारियों पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। अतः कारण बताएं कि उपरोक्त कृत्य के लिए आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव क्यों न प्रेषित किया जाये। इस संबंध में 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया गया है अन्यथा एकतरफा कार्रवाई की जायेगी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
