राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों के लिए 58 लाख 65 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि आबंटित की है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में अतिवृष्टि से 64 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 लाख 56 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 5 झोपड़ी क्षति होने पर 15 हजार रूपए, अतिवृष्टि से पक्का मकान क्षति होने पर 6 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से 15 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 18 लाख रूपए, आकाशीय बिजली गिरने से दो बैल मृत होने पर 64 हजार रूपए, नदी के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं बैराज के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 4 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 4 लाख 80 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 39 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 56 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 6 पशु शेड क्षति होने पर 15 हजार रूपए, अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 105 कपड़ा व बर्तन क्षति होने पर 2 लाख 65 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 झोपड़ी क्षति होने पर 8 हजार रूपए एवं अतिवृष्टि से 2 पक्का मकान क्षति होने पर 13 हजार रूपए, डोंगरगांव तहसील में अतिवृष्टि से 96 मकान आंशिक क्षति होने पर 3 लाख 84 हजार रूपए एवं अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 145 मकान आंशिक क्षति होने पर 5 लाख 79 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से 1 पशु शेड क्षति होने पर 3 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 झोपड़ी क्षति होने पर 8 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 8 पक्के मकान की आंशिक क्षति होने पर 52 हजार रूपए एवं अतिवृष्टि से 6 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 7 लाख 20 हजार रूपए पर की प्रशासकीय स्वीकृति संबंधित तहसील को आबंटित किया गया है।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
