धमतरी 03 जनवरी 2025/ भारत सरकार द्वारा शासन के विभिन्न विभागों में स्नातक युवाओं के लिए एक्सपरिमेंटल लर्निंग अपॉर्चुनिटी की शुरूआत की गई है, जो कि माय भारत पोर्टल (https://mybharat.gov.in) पर उपलब्ध है। यह एक शॉर्ट टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम है। इसके अंतर्गत भारत सरकार के विभिन्न विभागों की भांति भारतीय डाक विभाग में भी इंटर्नशिप की योजना है। भारतीय डाक विभाग के छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी 6 संभागों में यह इंटर्नशिप योजना उपलब्ध है। उप संभागीय निरीक्षक, धमतरी डाक उप संभाग श्री परमेश्वर कुमार साहू ने बताया कि रायपुर डाक संभाग में अधिकतम 50 युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रति कार्यदिवस 4 घंटे की उपस्थिति हेतु दो हजार पांच सौ रूपये स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
