बीजापुर 03 जनवरी 2025। केन्द्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिकों को उनको घरों में शुद्ध पेयजल एवं निस्तारी के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करा कर उसके स्वास्थ्य सुरक्षा एवं समय और श्रम की बचत के लिए शुरू की गई। हर-घर जल योजना बीजापुर जिले के ग्राम तालनार के निवासियों के लिए हर-घर जल नल कनेक्शन प्रदाय किया गया है। जिला मुख्यालय से लगभग 60-65 किलोमीटर दूरी पर तालनार ग्राम स्थित है यह ग्राम विकासखण्ड भैरमगढ़ के समीप लगा हुआ है। तालनार में पहले 31 हैण्डपंपों से निरंतर पेयजल की सुविधा ग्रामीणों को प्राप्त हो रही है। वर्तमान में सोलर आधारित सिंगल विलेज अंतर्गत 3 सोलरों के माध्यम से 26.34 लाख रूपए की लागत से ग्राम के 155 परिवारों को हर घर शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम तालनार को ग्रामसभा के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं जिला समन्वयक टोपेश्वर साहू द्वारा हर-घर जल प्रमाणीकरण किया गया। इस दौरान ग्राम के सरपंच दिनेश कुमार तेलाम, सचिव दुलाराम कश्यप एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में हर घर जल प्रमाणीकरण किया गया।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

