बिलासपुर, 3 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा से किसान खुश हैं। ग्राम सकर्रा सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केन्द्र खरकेना में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था, समय पर भुगतान और किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
तखतपुर ब्लॉक के ग्राम सकर्रा सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केन्द्र खरकेना पहुंचे ग्राम मुरू के किसान हरिदास मानिकपुरी ने बताया कि वे 40 क्विंटल धान बेचने आए हैं और केन्द्र में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने से किसानों को लाभ मिल रहा है। ग्राम मेड़पार छोटा के किसान श्री राजकुमार कौशिक ने बताया कि वे 97 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संवदेनशील पहल करते हुए किसानों को समय से पहले भुगतान किया जा रहा है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है और किसान आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
समिति के प्रबंधक कृष्ण गोपाल कौशिक ने बताया कि केन्द्र में अब तक 41 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है जिसमें 34 हजार क्विंटल धान का परिदान किया जा चुका है। धान का शीघ्र उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में पहुँचाने की भी त्वरित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में तीन किस्म के धान की खरीदी की जा रही है और तीन दिनों के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं साथ ही धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

