बिलासपुर, 3 जनवरी 2025/ जिले के रतनपुर तहसील के सिलदहा गांव में डूबान एवं नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम सिलदहा में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया।
मूल्यांकन में पाया गया कि सिलदहा व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण से 700 हेक्टेयर में खरीफ फसल की सिंचाई एवं 100 हेक्टेयर में रबी फसल सिंचाई की सुविधा होगी। ग्राम सिलदहा आदिवासी बहुल क्षेत्र है जिसमें यह योजना स्थित है जिससे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एंव अन्य वर्ग के कृषक एवं ग्रामीण सीधे लाभान्वित होंगे। नहर निर्माण पूरा होने से गांव के निस्तारी हेतु तालाबों को भरने के सुविधा प्राप्त होंगे जिससे सतही जल स्तर बना रहेगा। गांव में भू-अर्जन सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने ग्राम सिलदहा तहसील रतनपुर के अंतर्गत जल संसाधन संभाग खांरग के नहर निर्माण हेतु ग्राम सिलदहा में रकबा 7.53 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। नहर निर्माण होने से ग्राम सिलदहा एवं अन्य 9 ग्रामों के 800 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
