राजनांदगांव 04 जनवरी 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पदों के आरक्षण की कार्रवाई 8 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे ठाकुर प्यारेलाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में लॉट द्वारा की जाएगी। इसी तरह 9 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन के प्रावधानों के अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरंपच पदों तथा जिला पंचायत राजनांदगांव के निर्वाचन क्षेत्रों एवं जिले के जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ के निर्वाचन क्षेत्रों एवं अध्यक्ष पदों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सभी प्रवर्गों के महिला हेतु लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के कोई भी वयस्क निवासी आरक्षण की कार्रवाई के दौरान निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते है।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
