बीजापुर। बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुटरू से बेदरे जाने वाले रास्ते पर जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस नक्सल ब्लास्ट में आधा दर्जन से ज्यादा जवानों के शहीद होने प्राथमिक जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल को ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ाया है। इसी दौरान वहां सुरक्षाबल के जवान एक वाहन में सवार होकर गुजर रहे थे। ब्लास्ट की चपेट में वाहन आ गया। दरअसल फोर्स की टुकड़ी बीजापुर जिले में अपरेशन के लिए निकली थी। जवानों को वापस लाने के लिए भेजे गए वाहन में सवार होकर जब वे लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने IED में विस्फोट कर वाहन को निशाना बनाया।
बताया जा रहा है जिस जगह पर ये हमला हुआ है वो नक्सलियों का क्षेत्र है। कुटरू के पास अबूझमाड़ का इलाका लगता है। हमले की खबर मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके के लिए भेजा गया है। कई जवानों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। जवानों के काफिले में एक से ज्यादा वाहन चल रहे थे।
नक्सल चीफ विवेकानंद सिनहा ने बताया कि बीजापुर के पास कुटरु के पास डीआरजी दंतेवाड़ा के सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारुदी सुरंग विस्फोट कर दिया। उन्होंने जवानों की हताहत होने के बारे में कहा कि वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

