बिलासपुर, 7 जनवरी 2025/कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, सभी एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित झांकियां तैयार करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य मंच की सजावट, बैठक व्यवस्था, मैदान की साफ-सफाई, आमंत्रण पत्र, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, गुब्बारों की व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, पंडाल एवं कुर्सी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्यो के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक जल्द कराने के निर्देश दिए।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

