बिलासपुर, 7 जनवरी 2025/साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर से लगभग 150 लोगों ने मुलाकात कर निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। आज साप्ताहिक जनदर्शन में सकरी तहसील के ग्राम कोड़ापूरी के ग्रामीणों द्वारा राशन दुकान महिला समूह को आबंटित करने कलेक्टर को आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया की राशन दुकान सवेरे 11 एवं दोपहर 12 बजे खुलता है और दोपहर 3 बजे बंद कर दिया जाता है जिससे उन्हें राशन लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने आवेदन खाद्य नियंत्रक को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के ग्राम मटियारी निवासी पुन्नूलाल सूर्यवंशी ने राजस्व निरीक्षक एंव पटवारी द्वारा मौके पर जाकर सीमांकन नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम बिलासपुर को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
तखतपुर तहसील के ग्राम टांडा निवासी नारायण प्रसाद गुप्ता द्वारा सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। तिफरा वार्ड नं. 5 खूबचंद बघेल वार्ड निवासी आकांक्षा विजय द्वारा अटल आवास आबंटित कराने आवेदन दिया गया। चोरहादेवरी निवासी अंजली यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। मस्तूरी तहसील के ग्राम बिटकुली निवासी अजीत कुमार ने त्रुटिवश शासकीय भूमि में दर्ज भूमि को अपने नाम ऑलाईन दर्ज कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम मस्तूरी देखेंगे। देवरीखुर्द निवासी लिलेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा नगर निगम के टैक्स में छूट प्रदान करने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को नगर निगम कमिश्नर देखेंगे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

