रायपुर 7 जनवरी 2025। ये है 26 वर्षीय न्यू चंगोराभाठा निवासी सीमा सारथी। सीमा पहले ट्राइसाइकिल से चलती थी, लेकिन उनके हाथों से ट्राइसाइकिल चलाने में बहुत मुश्किलें होती थी। उन्हें बहुत थकान महसूस होती थी। कई बार गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय भी अधिक लग जाता था। साथ ही कहीं आने-जाने में भी बहुत तकलीफ होती थी, लेकिन अब सीमा को शारीरिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। सीधे एक्सीलेटर से ट्राइसाइकिल को दौड़ा सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर दिव्यांगों और जनसमस्याओं का निराकरण त्वरित हो रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज सीमा को ट्राइसाइकिल भेंट किया। जैसे ही सीमा ट्राइसाइकिल पाई, वैसे ही उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। साथ ही कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सीमा को रोजगार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है।
सीमा अस्थि बाधित दिव्यांग है। कलेक्टर के विशेष पहल पर समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से सीमा सारथी को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदाय कर लाभ दिया गया। सीमा सारथी वर्तमान में एमए की पढ़ाई कर रही है। पढाई के साथ साथ सीमा पार्ट टाईम जॉब कर रही है। अब वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जॉब में भी काफी सुविधा होगी।
Trending
- अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
- 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
- “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
- शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान

