Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    • कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अब सुबह 10 बजे से पहले पहुंचना होगा कार्यालय
    छत्तीसगढ़

    अब सुबह 10 बजे से पहले पहुंचना होगा कार्यालय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर 07 जनवरी 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुरूप सभी कार्यालयों के अधिकारी समय पर पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी निर्धारित समय 10 बजे से पहले कार्यालयों में पहुंचना सुनिश्चित करें। सप्ताह में दो दिन आमजनों से मुलाकात करें। सप्ताह में सोमवार एवं गुरूवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में बैठेंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय सभी अधिकारी अपनी उपस्थिति कार्यालयीन निर्धारित समय 10 बजे तक ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें।
    कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा प्रत्येक माह में तीन कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि कार्यालयों की साफ-सफाई, सभी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा समय-सीमा की बैठक सोमवार के स्थान पर प्रत्येक मंगलवार को होगी।
    कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सभी पटवारियों की समीक्षा, माह के अंतिम सप्ताह में गुरूवार को शाम 4.30 बजे होगी। इसके लिए अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी फार्मेट तैयार कर लें। साथ ही माह के अंतिम सप्ताह में कृषि विभाग की बुधवार, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार, पंचायत विभाग की शुक्रवार शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों की बैठक शनिवार को होगी।
    कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि निर्माण एजेंसियों के कार्यों के पूर्ण होने के बाद नियमानुसार राशि भुगतान की कार्रवाई की जाएं। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन की समीक्षा की जाएं और खनिज के खनन एवं परिवहन की सतत निगरानी रखी जाएं। सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि अवैध परिवहन, खनन की शिकायतें पर कडी कार्रवाई करें उसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि अवैध परिवहन पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएं।
    कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नोडल अधिकारी 31 जनवरी तक सभी ग्रामों का भ्रमण करें एवं पिछले समय भ्रमण किए गए समस्याओं का निराकरा की स्थिति को देखें। इसके अलावा निराकरण न होने वाले एवं अन्य समस्याएं पाए जाने पर रिपोर्ट दें।
    बैठक के दौरान एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि वीआईपी रोड, धमतरी मार्ग समेत प्रमुख मार्गों का यातायात सुधार करने के ठोस उपाय किया जाएं। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस को सूचित करें।
    एसपी ने कहा कि वीआईपी रोड सददानी दरबार यातायात सुधार करने के लिए ठोस उपाय करें कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस को सूचित करें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर, एडीएम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    September 22, 2026

    सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

    September 22, 2026

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.