खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार कला में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खैरागढ़ भेजकर घटना की जांच कर रही. मिली जानकारी के अनुसार, विक्की यादव ने अपने घर में फांसी लगाई है. परिजनों ने बताया कि विक्की ने सुसाइड करने अपनी बहन की चुनरी का इस्तेमाल किया है. मृतक विक्की यादव एबीस फैक्ट्री में काम करता था. परिजनों के अनुसार, कुछ समय से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. हालात ऐसे हो गए थे कि कुछ दिनों पहले उसने अपना मोबाइल फोन भी बेच दिया था. ठेलकाडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर यह समझने की कोशिश की जा रही है कि विक्की ने यह कदम क्यों उठाया. युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
