सुकमा। सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह बीजापुर और सुकमा के बॉर्डर पर जंगल में गोलीबारी शुरू हुई।
यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे जॉइंट ऑपरेशन के दौरान शुरु हुई। इसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट के जवान शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है। इसके पहले 4 जनवरी को भी नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच अबूझमाड़ इलाके में मुझभेड़ हुई थी। इसके बाद जब सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, तो पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। इस एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हुआ था। मारे गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। सुरक्षाबलों को घटनास्थल से एके-47 राइफल, एसएलआर और कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए थे। तीन जनवरी को भी मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

