राजनांदगांव 09 जनवरी 2025। शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन प्राथमिकता से किया जा रहा है। जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए 41 हजार 886 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत 6 हजार 225 वरिष्ठ नागरिकोंं का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कार्य में प्रगति लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के सभाकक्ष में विकासखंड डोंगरगढ़ अंतर्गत कार्यरत सभी सेक्टर सुपरवाईजर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सेक्टर सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन कार्यक्रम के विकासखंड समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षकों एवं आधार सेवा केन्द्र व च्वॉइस सेंटर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदाय किया जाएगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
