बिलासपुर, 10 जनवरी 2025/धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 3 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 4.50 लाख रूपए के 144 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि रतनपुर तहसील के ग्राम तेंदुभाठा में किसान रायसिंह द्वारा 52 क्विंटल धान अवैध रूप से परिवहन कर अपने घर लाया गया। किसान से 52 क्विंटल धान जब्त कर 31 जनवरी 2025 तक धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार बिलासपुर के नेतृत्व में गांव उर्तुम में 80 क्विंटल धान भी जब्त किया गया। उपरोक्त धान बैमा नगोई से उपार्जन केन्द्र दर्रीघाट ले जाया जा रहा था। धान किसान चन्द्रिका वैष्णव के खाते में विक्रय किए जाने हेतु ले जाया जा रहा था। अवैध तरीके से परिवहन किये जा रहे धान को ट्रेक्टर सहित जब्त किया गया। तखतपुर में वैभव ट्रेडर्स बेलसरी के निरीक्षण में 30 बोरा धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया जिसके संबंध में संस्थान के प्रोपराईटर द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। धान मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त किया गया।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
