जगदलपुर 10 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति श्री हरिस एस की अध्यक्षता में 22 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से कार्यालय कलेक्टर के प्रेरणा हाल में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में जिला सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित होने कहा गया है। उक्त बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार, सड़क किनारे लगे पेड़ों में रेडियम लगाये जाने, मुख्य मार्ग से अतिकमण हटाओ अभियान, द्विपहिया वाहन में हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के चैकिंग की कार्यवाही, सड़कों पर यातायात संकेतक, चेतावनी, ट्रैफिक कॉलिंग हेतु कार्यवाही, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स हटाए जाने, खतरनाक तरीके से वाहन चालन पर ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही, संकेतक बोर्ड का लगाया जाना एवं गति अवरोधक को हाईलाईट करने, स्कूल बसों का निरीक्षण, प्रदूषण की रोकथाम हेत कार्यवाही, दुर्घटनाओं के शिकार हुये लोगों की तत्काल मदद एवं चिकित्सा हेतु प्रबंध एवं ट्रामा सेन्टर की स्थापना, आवारा मवेशियों को रोड से हटाने एवं वैधानिक कार्यवाही, यातायात नियमों के बारे में जागरूकता, शहर में अस्थायी रूप से वाहनों के पार्किंग की जगह निर्धारित करने, मार्गों का मरम्मत एवं निर्माण कार्य सहित शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने सम्बन्धी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
