रायपुर, 11 जनवरी 2025/ मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आज विभिन्न दवा दुकानों की जांच की गई। संयुक्त टीम ने 25 मेडिकल स्टोर्स पर जांच कर कार्यवाही की गई। यह जांच नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने के लिए की गई। इस जांच कार्यवाही में 12 औषधि निरीक्षक और पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों की 14 सदस्यीय टीम शामिल हुई। जांच में 11 दुकानों से नारकोटिक औषधियाँ बरामद की गईं, जिनमें विक्रय दस्तावेज नहीं पाए गए। संबंधित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
इन मेडिकल स्टोर्स पर हुई कार्यवाही
सुमित मेडिकल स्टोर्स, पचपेडी नाका, मां भावनी मेडिकल स्टोर्स, गुढियारी,गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढियारी, रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना, सत्कार मेडिकल स्टोर्स, फाफाडीह, मास्टर मेडिकल स्टोर्स, फाफाडीह, सागर मेडिकल स्टोर्स, बीरगांव, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, खरोरा, छाया मेडिकल स्टोर्स, भैसा आरंग, श्री राम मेडिकल स्टोर्स, कौलाशपुरी टिकरापारा, ऋषि मेडिकल स्टोर्स, संतोषी नगर साथ ही अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पाई गई। जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही 2 दिसम्बर 2024 को जिले में की गई 30 दुकानों की संयुक्त जांच का हिस्सा है, जिसमें 2 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किए गए थे और 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। साथ ही जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया जा रहा है।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

