बालोद, 11 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिले के गुरुर विकासखंड के पयर्टन स्थल ओनाकोना में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, गुरुर एसडीएम श्रीमती प्राची ठाकुर, उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, जनपद सीईओ श्री उमेश रात्रे सहित अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छाग्राही महिलाओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम ओनाकोना में पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 11 जनवरी को स्वच्छता अभियान का आयोजन सफलतापूर्वक संपादित किया गया। इसके तहत सड़कों, परिसर व जलाशय के समीप सफाई किया गया। ओनाकोना में विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखे गए तथा पार्किंग, शौचालय और डस्टबिन का संकेतक भी लगाया गया। ओनाकोना में 13 जनवरी को नाइट कैम्पेग्न और बोनफायर तथा 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बीच वाॅलीबाॅल मैच, रस्सी खींचो प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, अंतर विभागीय पतंग प्रतियोगिता, नौका प्रतियोगिता और नौका पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि कैंपफायर का आयोजन किया जाएगा।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
