Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    • बेटे की बारात से पहले पिता की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं!
    • रोड रोलर ने पिता-बेटी को कुचला, व्यक्ति की मौत, AIIMS में भर्ती ‘मन्नत’ जिंदगी के लिए जूझ रही…
    • स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 को, नामांकन आज
    छत्तीसगढ़

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 को, नामांकन आज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 17 जनवरी शुक्रवार को होगी। इसके लिए गुरुवार 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। यह जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने देते हुए बताया कि, प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न कराने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े विशेष तौर पर सम्मिलित होने आ रहे हैं। श्री तावड़े के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजधानी में रहेंगे।
    भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी श्री पारख ने बताया कि, पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी सितम्बर-2024 से संगठन महापर्व मनाया गया, जिसमें पहले सदस्यता महाअभियान चलाया गया। छत्तीसगढ़ भाजपा को 60 लाख सदस्यता का जो लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व ने दिया था, उस लक्ष्य को अर्जित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, भाजपा व सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं व समस्त जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके इस अभियान को सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी बनाया।
    सदस्यता अभियान में समाज के हर वर्ग और सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा के इस ऐतिहासिक संगठन महापर्व सक्रिय सदस्यता अभियान भी युद्धस्तर पर चला। श्री पारख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व योजनाओं के साथ श्री मोदी के नेतृत्व के प्रति जन आकर्षण के चलते भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में इतिहास रचा और पूरे प्रदेश की 35 प्रतिशत आबादी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जो भाजपा की लोकप्रियता, भाजपा के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रमाण है।
    हमारी प्रक्रिया सराही गई : पारख
    भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी श्री पारख ने बताया कि सदस्यता महाअभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसके तहत सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन कर बूथ अध्यक्ष बनाए गए। बूथों के बाद मंडल अध्यक्ष की घोषणाएँ हुई। इसके बाद सारे 36 संगठन जिलों में जिला अध्यक्ष भी घोषित किए गए। अब आगामी 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होने जा रहा है। इसके लिए 16 जनवरी की शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन जमा होगा। श्री पारख ने कहा कि, संगठन महापर्व के दौरान चले सदस्यता अभियान और बूथ से लेकर जिला अध्यक्ष तक की चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन की दिल्ली में हुई समीक्षा बैठकों में भी बहुत ज्यादा प्रशंसा हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    ​सुशासन तिहार: घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी,ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार…

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.