बालोद, 16 जनवरी 2025। भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in/ में निर्धारित तिथि तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी एवं शैक्षणिक योग्यता 12वीं, इंजीनियरिंग डिप्लोमा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी वायुसेना के वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in/ एवं दूरभाष क्रमांक 011-25694209, 25699606 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
