धमतरी 18 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में 15 एवं 16 जनवरी को विभागीय वाहन चालकों का प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.प्रिया कंवर सहित कुल 73 वाहन चालक उपस्थित रहे। इनमें पहले दिन 37 और दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 36 वाहन चालकों ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर वाहन चालकों को फर्स्ट एड की प्री एवं पोस्ट टेस्ट भी लिया गया। साथ ही सभी प्रकार के प्रारंभिक उपचार के बारे में बताते हुए प्रेक्टिकल कर ग्रुप वाईस चलित रूप से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन प्राप्ति वासानी, वाईस चेयरमेन शिवा प्रधान, संगठक आकाशगिरी गोस्वामी, जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेत्र सहायक अधिकारी डॉ.गुरूशरण साहू, तोमेश्वर कुमार भण्डारी, प्रदीप साहू उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के बाद सभी को प्राथमिक उपचार प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया गया।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
