धमतरी 18 जनवरी 2025/ बोर्ड परीक्षा आयोजन से उत्पन्न तनाव को दूर करने राज्य शासन द्वारा समय-समय पर पालक शिक्षक बैठक लिए जाने के लिए प्राथमिकता तय किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आने वाले एक मार्च से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रहीं हैं। बोर्ड परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए पालकों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर हेल्पडस्क स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 07722-230989 है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय दिवसों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एपीसी पंकज रावटे मो.नं. 90398-31428, दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक अतुल रणसिंह 87188-01753, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नंदकिशोर साहू 99774-13719 और शाम 4 से शाम 6 बजे तक खेमेन्द्र कुमार साहू मो.नं. 91317-50230 की ड्यूटी लगाई है।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
