रायपुर। रायपुर में एक युवक की अवैध संबंध की वजह से हत्या हो गई है। महिला ने ही उसके सिर पर हथौड़ी से कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करण बंजारे अपनी पत्नी पुष्पा बंजारे के साथ शारदा विहार कॉलोनी टेमरी में रहता था। करण राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी पुष्पा बंजारे का एक दूर के रिश्तेदार संजय जांगड़े के साथ अवैध संबंध था। संजय अक्सर अकेले में पुष्पा से मिलने आया करता था। कई बार वह शराब के नशे में भी आता था। जिससे पुष्पा भी उससे नफरत करने लगी थी। रविवार रात को भी संजय घर पहुंचा था। इस दौरान घर पर अचानक करण आ गया। उसने देखा कि उसकी पत्नी पुष्पा और संजय में जमकर विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ते ही मारपीट शुरू हो गई। तभी संजय घर से बाहर निकल कर आंगन में आ गया। तो पुष्पा ने गुस्से में आकर हथौड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस विवाद के दौरान हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी बाहर निकल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब आगे कार्रवाई कर रही है।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन
