बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हावड़ा की ओर स्थित टीआरडी के निरीक्षण यान के नीचे फंसकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच जीआरपी द्वारा शुरू कर दी गई है।19 और 20 जनवरी की दरमियानी रात रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 के हावड़ा एंड में खड़ी टीआरडी निरीक्षण यान के पास शव देखे जाने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। बताया गया कि शव यान के निचले हिस्से में एंगल और पाइप के बीच फंसा हुआ था। स्टेशन मास्टर ने तुरंत रेलवे अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को बुलाया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है। उसका सिर और चेहरा निरीक्षण यान के शॉकअप वाले हिस्से में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक के शरीर पर शर्ट भी नहीं थी, जिससे हादसे के कारणों को लेकर और सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना रात 3:15 बजे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को दी। फिलहाल मौत की वजह और मृतक की पहचान को लेकर जांच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक यान के नीचे कैसे पहुंचा और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

