भिलाई। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत किसी बात को लेकर विवाद होने पर पुत्र ने चाकू लेकर अपने पिता को दौड़ाया। वह शराब के नशे में था। इस बीच वह सीढ़ी से नीचे गिर गया। पिता ने उसे काबू करने की कोशिश की। इस बीच उसकी सांसें ऊपर नीचे होने लगी। उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेटे रवि गोड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उमेशचंद गोड़ और उसके 28 वर्षीय बेटे रवि गोड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रवि ने अपने पिता को घर में रखा चाकू लेकर दौड़ाया। इस बीच रवि सीढ़ी से गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आई। फिर भी वह उठा और दौड़ाने लगा। तब उमेश गोड़ ने बचाव करते हुए उसे दबोच लिया।
Trending
- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम

