उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु घोषणा की जा चुकी है। जिले में स्थित नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत में मतदान आगामी 11 फरवरी एवं 15 फरवरी को मतगणना सम्पन्न होगी। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले में तीन चरणों में क्रमशः 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान, मतगणना सम्पन्न होगी।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्व है। मतदान के माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वयस्क नागरिक का मतदान करना लोकतंत्र की सुदृढ़ता का परिचायक है। मताधिकार हेतु 18 वर्ष की आयु-सीमा निर्धारित है, ताकि अधिकाधिक लोग शासन व्यवस्था में भागीदारी कर सकें। भारतीय संविधान ने प्रत्येक वयस्क नागरिक को अपना प्रतिनिधि निर्वाचित करने के लिए मत देने का अमूल्य अधिकार प्रदान किया है।
जिले के समस्त मतदाताओं से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अपील की है कि जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर नहीं, बल्कि साफ-सुथरी छवि वाले योग्य और ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के दौरान भयमुक्त एवं प्रलोभनमुक्त होकर अपने मत का विवेकसम्मत उपयोग करें।
Trending
- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
