उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने दण्डाधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नगरपालिका परिषद सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर अरूण कुमार वर्मा और जनपद पंचायत कांकेर सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुष्पराज पात्र, संजय राय तथा दुर्गावती कुजूर को सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद नरहरपुर सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालन दण्डाधिकारी कांकेर श्री पौरस वेन्ताल तथा सुश्री भाग्यश्री, नगर पंचायत चारामा सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार बंजारा, कार्यपालन दण्डाधिकारी प्रवीण नेताम, जनपद पंचायत चारामा सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी सत्येन्द्र शुक्ल और हेमलता सलाम को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर सीमा क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी गंगाधर वाहिले, कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुरेन्द्र कुमार उर्वशा और कृष्णकुमार पाटले, जनपद दुर्गूकोंदल सीमा क्षेत्र हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी केतन कुमार भोयर तथा नगर पंचायत अंतागढ़ सीमा क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी राहुल रजक को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी तरह जनपद पंचायत अंतागढ़ सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिरेन्द्र कुमार नेताम तथा सुधाकर खलखो, नगर पंचायत पखांजूर सीमा क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी ए.एस. पैकरा और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी कुलदीप ठाकुर तथा भरतलाल ब्रम्हे को कलेक्टर द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
